*नारी सम्मान हमारी सांस्कृतिक परम्परा हैं - परिणीता राजे*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*नारी सम्मान हमारी सांस्कृतिक परम्परा हैं - परिणीता राजे* *
दतिया नारी शक्ति समाज में उत्कृष्ट कार्य करते अपनी अलग पहचान बनाई- वर्षा सिंह ठाकुर उत्तराखंड* *नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया आकांक्षा रावत गायत्री मोर वीणा उपाध्याय करण सिंह मीना श्रीवास्तव निधि रावत को किया गया सम्मानित* दतिया भारतीय सनातन की परंपरा रही है कि यहां सदैव नारी को पूज्य माना गया है शास्त्र कहता है कि जिस घर में नारी की पूजा होती है उसे सम्मान मिलता है वह घर सदा सुख और वैभव से संपन्न रहता है हमें चाहे वह महिला के रूप में नारि हो या बालिका के रूप में सम्मान देना चाहिए उक्त विचार महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत हेरिटेज वेदिक रिजॉर्ट के सभागार में जन अभियान परिषद की संभागीय प्रतिनिधि परिणीता राजे ने कहीं उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य हैं की हम नारी की शक्ति को पहचान है और उनकी प्रतिभा से समाज को संपन्न बनाएं कार्यक्रम में उत्तराखंड की साधिका वर्षा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रही तथा दतिया प्रकाश की संपादक गायत्री मोर एवं राज्य परिवार से महाराज गोविंद देव उपस्थित रहे कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान किया गया उनमें विभिन्न क्षेत्रों से महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया शिक्षा के क्षेत्र में आकांक्षा रावत ,निधि रावत, शिक्षिका अभिनेत्री किरण सिंह ,कवियत्री वीणा उपाध्याय ,पुष्पा माली ,समाजसेविका मीना श्रीवास्तव ,पत्रकार गायत्री मोर साहित्यकार डॉक्टर रमा शर्मा , अनु सोनी, श्रीमती रामश्री मिश्रा संग्रह कर्ता , भावना एवं नित्या रावत सोशल एक्टिव तथा पदमा सोनी शिक्षिका को सम्मानित किया गया संचालन विनोद मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ राज गोस्वामी पूरन चंद्र शर्मा मनीराम शर्मा, राधावल्लभ मिश्रा अशोक श्रीवास्तव संजय रावत आदि उपस्थित रहे

Comments