KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
शिवशक्ति आश्रम पर हुआ पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
गायत्री माता की मुख्य आरती डॉ.आलोक सोनी ने सपरिवार की
दतिया । गायत्री माता की अनुकम्पा एवम परम पूज्य गुरुदेव आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के सूक्ष्म मार्गदर्शन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति अनंतश्री विभूषित चिन्मय पण्ड्या के निर्देशन में वंदनीया माता भगवती देवी की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार चेतना केन्द्र दतिया द्वारा शिवशक्ति आश्रम के दिव्य परिसर में द्वितीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन पूरी श्रद्धा भक्तिभाव तथा हर्षो उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ में पीले परिधान में डॉ.आलोक सोनी , अशोक सिजरिया , शैलेंद्र मुढिया, राजेंद्र शर्मा , नरेश कुमार समाधिया , प्रवीण श्रीवास्तव , प्रकाश अग्रवाल, रविंद्र शर्मा ,रामकुमार सोनी , श्रीमती शशि मिश्रा , श्रीमती कमला श्रीवास्तव , सारिका श्रीवास्तव , माया सक्सेना , लक्ष्मी कुशवाहा , प्रद्युम्न कुशवाहा , अर्चना पहारिया , जीतेन्द्र गौतम के परिवारजन एवं गायत्री परिवार शाखा दतिया के समस्त परिजन भाई - बहिनों ने हवन कुण्डों में गायत्री परिवार की उप जोन प्रभारी श्रीमती कविता समाधिया, यज्ञायाचार्य के. जी. गुप्त के द्वारा विधिवत यज्ञ प्रक्रिया का संचालन करके आहूतियां समर्पित करवाई गई । यज्ञ मंच पर यज्ञीय मंत्रों के सस्वर वाचन और यज्ञ प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए , यज्ञ कुण्डो़ पर गायत्री परिवार की बहिनो़ और भाइयों ने व्यबस्था में पूर्ण सहयोग प्रदान किया । पांच कुण्डीय यज्ञ आयोजन प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता , सह प्रभारी श्रीमती कल्पना अग्रवाल ने पूर्ण श्रद्धा भक्ति समर्पित भावना के साथ यज्ञ में अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन किया । पांच कुण्डीय पूर्ण आहूति के बाद मां गायत्री की मुख्य आरती शिक्षाविद डॉ आलोक सोनी, एड.अशोक सिजरिया ने सपरिवार सम्पन्न की । इस अवसर पर डॉ.आलोक सोनी , अशोक सिजरिया ने गायत्री परिवार के आगामी पांच कुण्डीय हवन यज्ञ करवाने की घोषणा की । चेतना केन्द्र प्रमुख शैलेंद्र यादव ने बताया - आगे भी पांच कुण्डीय यज्ञो़ की यह श्रंखला जारी रहेगी । यज्ञ के अंत में उपस्थित परिजनों को प्रसाद वितरण किया गया,, आभार प्रदर्शन तहसील दतिया समन्वयक श्रीमान दांगी के द्वारा किया गया ।
Comments
Post a Comment