दतिया भारतीय संस्कृति को बचाए रखना शिशु मंदिर योजना का उद्देश्य -स़ंजय रावत

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी सरस्वती शिशु मंदिर उनाव रोड विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । भारतीय संस्कृति को बचाए रखना शिशु मंदिर योजना का उद्देश्य -स़ंजय रावत भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखना और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को बेअसर करना शिशु मंदिर योजना का मुख्य उद्देश्य है। यह बात मुख्य अतिथि संजय रावत युवा समन्वयक खेल विभाग ने व्यक्त की वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पत्रकार संतोष तिवारी ने कहा कि संस्था का परिणाम बोर्ड परीक्षाओं से आंका जाता है क्योंकि बोर्ड में किसी का हस्तक्षेप नहीं रहता। यह सर्वविदित है कि बोर्ड परीक्षाओं में शिशु मंदिर का परिणाम शत प्रतिशत रहता है 2025- 26 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा यह गौरव की बात है। वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा नव नियुक्त प्रधानाचार्य श्रीमती आकांक्षा तिवारी द्वारा घोषित किया गया इस अवसर पर विभिन्न विधाओं में स्थान बनाने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरूष्कृत किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी के पूजन अर्चन , दीप प्रचलन से हुआ अतिथि परिचय मनोहर कुशवाहा ने एवं स्वागत गायत्री निरंजन व गायत्री प्रजापति दीदी द्वारा किया गया संचालन महेश चौरसिया ने किया इस अवसर पर हरि ओम निरंजन ऋषभ श्रीवास्तव श्रीमती रागनी दीदी श्रीमती विमला सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा। विसर्जन मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comments