दतिया रतनगढ़ मेला बना आदर्श व्यवस्थाओं का उदाहरण।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुव्यवस्था में तत्पर जिला प्रशासन।
 रतनगढ़ मेला बना आदर्श व्यवस्थाओं का उदाहरण।

दतिया माता रतनगढ़ वाली मंदिर पर आयोजित चैत्र नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में मेले में व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं की गई हैं।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही छाया के लिए स्थाई एवं अस्थाई टेंट लगाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
जवारे चढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा तीन पृथक स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिससे भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे और श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें। पूरे मेला परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे रात्रि में भी सुरक्षित वातावरण बना रहे।
श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचना एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) की व्यवस्था भी की गई है।
इसी क्रम में 25 मार्च को एक सराहनीय कार्य भी सामने आया, जब एक बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई। प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित स्थान पर बैठाया गया और उद्घोषणा के माध्यम से उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात बच्ची को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
जिला प्रशासन की यह संवेदनशीलता और सक्रियता मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्वास और सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित कर रही है।

Comments