बीएसएफ के उप निरीक्षक सुरेश कुमार यादव को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

बीएसएफ के उप निरीक्षक सुरेश कुमार यादव को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
तिरंगे में लिपटकर दिल्ली से पैतृक गांव सीतापुर पहुँचा पार्थिव शरीर, 

दतिया, 13 मार्च 2026। सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) में तैनात उप निरीक्षक सुरेश कुमार यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ दिल्ली से उनके पैतृक ग्राम सीतापुर लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्रों से लोग अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
इस दौरान बीएसएफ टेकनपुर से आई जवानों की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवानों ने शस्त्र झुकाकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी और राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान को नमन किया।
गांव से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। लोगों ने “भारत माता की जय” और “सुरेश कुमार यादव अमर रहें” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को भावभीनी विदाई दी। पूरे गांव में शोक और गर्व का मिला-जुला माहौल देखने को मिला।
मीडिया से चर्चा करते हुए उनके बचपन के साथी राम जी शर्मा  ने बताया कि सुरेश कुमार यादव बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। वे हमेशा देश सेवा का सपना देखा करते थे और उसी संकल्प के साथ उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
अंत में पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, थाना प्रभारी रमेश शाक्य सहित परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को नमन किया।

Comments