*दतिया के रतन मेगा मॉल में गूँजी ‘नारी शक्ति’ की गूँज; एमडी अमित अग्रवाल ने किया महिला स्टाफ का भव्य सम्मान

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया रिपोर्टर दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखनी दतिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित रतन मेगा मॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मॉल के *मैनेजिंग डायरेक्टर अमित अग्रवाल* ने मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान उनकी पत्नी *मेघा अग्रवाल* भी उपस्थित रहीं और उन्होंने महिला कर्मचारियों को सम्मानित करने में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों को सम्मान-पत्र एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अमित अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा— “दतिया के रतन मेगा मॉल को ग्राहकों की पहली पसंद बनाने में हमारी महिला टीम की मेहनत, अनुशासन और प्रबंधन कौशल का बहुत बड़ा योगदान है। सुरक्षा से लेकर कस्टमर सर्विस तक हर जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रही हैं।” इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शासकीय कॉलेज दतिया की प्राध्यापक *श्रीमती जयश्री त्रिवेदी* भी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की शक्ति देती है। इस अवसर पर पूजा गौतम, सुलेखा गौतम, हेमा राहुल, सोनिया बुंदेला, काजल वंशकार, कामिनी बुंदेला, श्रद्धा वर्मा, सविता अहिरवार एवं रानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Comments