होली उमंग, उल्लास व सामाजिक समरसता का पर्व- अरुणादित्य देव

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया होली उमंग, उल्लास व सामाजिक समरसता का पर्व- अरुणादित्य देव 
ग्राम काली पहाड़ी में सिद्ध बाबा मंदिर पर हुआ बुंदेली फागों का आयोजन दतिया। होली उमंग, उल्लास के साथ मनाया जाने वाला सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला पर्व हैं, आप सभी को होली पर्व की बहुत बधाई। यह विचार दतिया महाराजा अरुणादित्य जूदेव ने मंगलवार को ग्राम काली पहाड़ी स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक बुंदेली फाग महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने बुंदेली फाग गायन की सुंदर प्रस्तुति देने वाले फाग कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर महाराजा श्री अरुणादित्य जूदेव ने कहा की हमारी सनातन संस्कृति और बुंदेली संस्कृति, लोक कलाओं, परंपराओं को जीवंत रखने तथा नई पीढ़ी को हमारी बुंदेली संस्कृति एवं विरासत से परिचित कराने के लिए इस तरह के आयोजन बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी फाग कलाकारों को प्रभावी फाग गायन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्री जूदेव को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महाराजा अरुणादित्य जूदेव का ग्रामीण जनों ने साफा पहनाकर, गुलाल से तिलक कर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इससे पहले श्री जूदेव ने सिद्ध बाबा के चरणों में दंडवत प्रणाम कर दतिया जिले की सम्रद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री जूदेव का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से श्री रूप सिंह सोलंकी, शिव सिंह सोलंकी,लाखन सिंह सोलंकी, मोनू सिंह सोलंकी, त्रिलोक सिंह सोलंकी,तिलक सिंह सोलंकी, सोनू सोलंकी, प्रमोद सोलंकी, भगवत सिंह सोलंकी आदि प्रमुख हैं।

Comments