KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया चार बेटियों के पिता ने की आत्महत्याः शराब के नशे में खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय मौत।
दतिया जिले के लांच थाना क्षेत्र के तिगरु गांव में सोमवार रात एक अधेड़ की जहर खाने से मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार तिगरु गांव निवासी गंभीर (53) पुत्र रक्षु लोधी ने किसी कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल दतिया रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक खेती-किसानी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी चार बेटियां और एक बुजुर्ग मां हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
लांच थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने जहर किन कारणों से खाया।
Comments
Post a Comment