भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया प्रशिक्षण - भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं सीएसएसआर दतिया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग इकाई दतिया के तत्वावधान में 5 दिवसीय भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन न्यू कलेक्ट्रेट परिसर दतिया में किया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन प्रथम सत्र में शासकीय नियमित अधिकारियों को सम्मिलित किया गया तथा द्वितीय सत्र में NCC/NSS/NYK /my bharat कैडेट्स/एक्सआर्मी मैन तथा होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं आपदा मित्र को सम्मिलित किया गया। प्रशिक्षण सत्र के प्रथम दिवस श्री विकास राठौर, लेक्चरर पीजी कॉलेज द्वारा भूकंप की भारत एवं मध्य प्रदेश में स्थिति, भूकंप रजिलियेन्स इंफ्रास्ट्रक्चर व भूकंप से बचाव की तैयारी, तरीके एवं भूकंप दौरान डूज व डोंट्स की जानकारी दी गई। इसके बाद डॉ. मुदित पाठक द्वारा ब्रेन, स्कल, स्पाइन व बोन इंजरीज के साथ ही रक्तस्त्राव व शॉक दौरान विक्टिम ट्रीटमेंट की जानकारी प्रदाय की गई। द्वितीय सत्र में pc श्री शिवराज सिंह बघेल द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, NDMA, SDMA एवं DDMA फार्मेशन एंड स्ट्रक्चर के साथ ही ट्रांसपोर्टेशन ऑफ़ विक्टिम, विक्टिम केरीइंग एंड हैंडलिंग टेक्निकस विथ प्रैक्टिकल कर विस्तार से जानकारी दी गई।

Comments