नर्सिंग कॉलेज में CPR अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया शासकीय नर्सिंग कॉलेज दतिया में आज CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में हृदय गति रुकने पर दिए जाने वाले CPR की सही तकनीक एवं उसके महत्व के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम का आयोजन दतिया अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एवं शिशु रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज दतिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को CPR की सही प्रक्रिया, चेस्ट कंप्रेशन की गति तथा आपातकालीन प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर दतिया अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ डी.के. गुप्ता, सचिव डॉ मनीष अजमेरिया, सह सचिव डॉ पुनीत अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही शिशु रोग विभाग के स्नातकोत्तर छात्र डॉ संजीव, डॉ दीपा, डॉ कृतिका सहित अन्य विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी ने शासकीय नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ लता शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Comments