KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया अचानक क्यों बढ़े LPG के दाम, आगे और होगा इजाफा ?
तेल कंपनियों ने अचानक से रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का इजाफा हुआ है,
क्या मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से बढ़े दाम?
अक्सर देखा जाता है कि कमर्शियल और रसोई LPG के दाम महीने के एक तारीख को ही बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. 7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब मिडिल ईस्ट देशों में काफी तनाव है और गैस की सप्लाई बाधित है. होर्मुज जलडमरू मार्ग भी बंद है, जिस रास्ते से भारत गैस का 80 से 90 फीसदी तक हिस्सा लेकर आता है. ऐसे में अचानक से LPG के दाम में बढ़ोतरी होना, सरकार के एतिहात के तौर पर देखा जा रहा है. ताकि एलपीजी का रिजर्व बना रहे और सप्लाई में किसी भी तरह की समस्या ना आए.
भारत के पास कितने दिन का रिजर्व
कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रहीं हैं कि भारत के पास गैस का रिजर्व 12 दिनों का ही बचा हुआ है. वहीं भारत सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश भी दिया है कि वह एलपीजी के प्रोडक्शन को अधिकतम करें. ताकि सप्लाई बाधित ना हो. बता दें देश में 33.2 करोड़ के करी एक्टिव यूजर्स हैं।
Comments
Post a Comment