खेलो एमपी यूथ गेम में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सम्मानित ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

खेलों से हमारी अनुशासन स्वास्थ्य नेतृत्व क्षमता का विकास होता है-संजय रावत खेल समन्वयक खेलो एमपी यूथ गेम में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सम्मानित
दतिया आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम 2025 में जिला स्तरीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले खो खो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आज जे बी एम स्मार्ट किड्स अकादमी स्कूल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया के युवा समन्वयक संजय रावत और विद्यालय के डायरेक्टर विशाल सिंह विद्यालय की प्राचार्या विनीता सिंह और स्पोर्ट्स टीचर नैंसी सोनी ने जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर खेल समन्वयक संजय रावत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से हम अनुशासन और स्वस्थ रहने के तरीके सीखने को मिलते हैं जिससे हमारा मानसिक विकास होता है और हमारी नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है इसलिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल अभ्यास अति आवश्यक और खिलाड़ी खेल विभाग की खेलो बड़ो योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

Comments