शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिले के थानो का निरीक्षण किया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक  श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली, थाना देहात, थाना फिजीकल एवं महिला थाना का औचक निरीक्षण किया।


थानों का निरीक्षण कर की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए एवं थानों के परिसर, हवालात, रिकॉर्ड एवं आर्म्स रुम का निरीक्षण किया। 

थानों पर आये आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को सुनते हुये तुरंत उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।


थानों पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध मे विशेष दिशा निर्देश देते हुये क्षेत्र के अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस अपनाते हुये अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Comments