KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया के निवासियों को अब विकास ही परेशानी का कारण बनने लगा है।.
रेलवे द्वारा बनाई जा रही बाउंड्री को रोकने की मांग को लेकर शहर की लगभग 10 कॉलोनियों एवं रामनगर डेरा के निवासी न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।
निवासियों का कहना है कि आजादी के समय से क्षेत्र में आने-जाने के लिए यह आम रास्ता उपयोग में लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव तक सड़क भी निर्मित की गई थी, लेकिन अब रेलवे द्वारा बाउंड्री निर्माण कर रास्ता बंद किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आमजन की सुविधा को देखते हुए रेलवे की बाउंड्री निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए तथा वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Comments
Post a Comment