KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया इंदरगढ़-- रेत माफिया पर मेहरबान लांच थाना पुलिस?
लांच थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काला कारोबार बेखौफ तरीके से जारी है। क्षेत्र में शासन स्तर पर किसी भी रेत खदान को स्वीकृति नहीं मिलने के बावजूद लांच थाना पुलिस मूक दर्शक बनकर रेत के काले कारोबार में सहयोगी सिद्ध हो रही है। रात-दिन रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन और जिम्मेदार खनिज विभाग की अनदेखी के चलते अब यह कारोबार लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है।
जानकारी के अनुसार अवैध रेत परिवहन में लगे वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आए दिन देखी जा सकती है।
*रेत के अवैध कारोबार में लांच थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध*
*मौत का मैदान बनती जा रही अवैध रेत खदानें*
रेत माफिया की लापरवाही के कारण दो दिन पहले एक और व्यक्ति चंदन बघेल पुत्र कल्लू बघेल नीबासी कोड़ा पहाड़।
की जान चली गई इससे पहले भी बर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई और एक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा रेत के इस जानलेवा खेल में किसको क्या मिला यह तो लाभ उठाने बाले जाने पर एक घर का चिराग जरुर फिर से बुझ गया इस घटना से आक्रोषित मृतक के परिजनों ने रेत माफिया पर कार्यवाही की मांग को लेकर इंदरगढ़ में ग्वालियर चौराहे पर चक्का जाम किया जो कि सेवढ़ा एस डी ओ पी अजय चानना एवं इंदरगढ़ तहसीलदार दीपक यादव तथा इंदरगढ़ टी आई गौरव शर्मा की समझाइश पर खोला गया इस दौरान मृतक के परिजनों ने लांच थाना पुलिस की रेत माफिया से सांठगांठ के आरोप भी लगाए।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
*ग्रामीणों ने लगाए आरोप*
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि देर रात से ले�
Comments
Post a Comment