दतिया उनाव अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

​दतिया। जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थान उनाव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  कार्रवाई करते हुए घिसलनी-उनाव रोड पहाड़िया के पास से 23 वर्षीय युवक नवलकिशोर उर्फ अभिषेक झा (निवासी ग्राम सरसई) को गिरफ्तार किया है।
​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 देशी कट्टे (315 बोर), एक पिस्टल (32 बोर), दो जिंदा राउंड और एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Comments