SDOP दतिया द्वारा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से किया जनसंवाद*।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्p
रिपोर्टर चेतन दास सुखान

 SDOP दतिया द्वारा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से किया जनसंवाद, 


 *विद्यार्थी से आपातकालीन सहायता नंबर किए साझा*
 थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स एवं फॉरेंसिक विभाग के विद्यार्थियों के साथ बैठक आयोजित कर जनसंवाद किया गया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता हेतु डायल-112 एवं अन्य महत्वपूर्ण कंट्रोलिंग नंबर उपलब्ध कराए गए तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक एवं मेडिकल अध्ययन से संबंधित विषयों, अध्ययन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा एवं समन्वय बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई, ताकि भविष्य में बेहतर समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Comments