KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया।दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े महोदय के निर्देशन में शुक्रवार 8 मई को जिला चिकित्सालय दतिया में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर होमगार्ड शिवराज सिंह बघेल एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मॉकड्रिल में नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड बॉय, मल्टी स्किल्ड ग्रुप डी, इलेक्ट्रीशियन, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं सुरक्षा गार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु प्रशिक्षित करना तथा मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा फायर सेफ्टी उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, स्मोक डिटेक्टर, फायर इवैक्यूएशन प्लान एवं हाइड्रेंट के सही उपयोग का प्रदर्शन किया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, आग बुझाने के उपाय एवं बचाव तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई।अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अस्पताल परिसर में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म एवं अन्य सुरक्षा उपकरण स्थापित किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को इन उपकरणों के उपयोग हेतु प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी एवं शीघ्र कार्रवाई की जा सके।प्लाटून कमांडर होमगार्ड शिवराज सिंह बघेल ने कहा कि अस्पताल में प्रत्येक 6 माह में फायर मॉकड्रिल का आयोजन आवश्यक है, जिससे स्टाफ सदैव सतर्क एवं तैयार बना रहे।
कार्यक्रम में आर.एम.ओ. डॉ. डी.एस. तोमर, डॉ. आर.एन. आर्या, डॉ. के.एल. गुप्ता, डॉ. एस.एस. तोमर, डॉ. हरेन्द्र जादौन, अस्पताल प्रबंधक डॉ. राजेश पटेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनके साथ पुष्पेन्द्र कौरव, तरुण, कार्तिकेय, गजेन्द्र, सुलोचना पवार, ज्योति नरवरिया, DQM, नर्सिंग ऑफिसर, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं सुरक्षा गार्ड भी आयोजन में शामिल हुए।
Comments
Post a Comment