भारत विकास परिषद शाखा दतिया का दायित्व ग्रहण एवं प्रतिभा-पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। होटल रतनमहल में भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा दायित्व ग्रहण, कार्यशाला एवं प्रतिभा-पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों एवं शासकीय सेवाओं में चयनित होकर जिले का नाम रोशन करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक श्री गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी, दतिया शाखा के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान आयोजित शाखा कार्यशाला में प्रांत अध्यक्ष, प्रांत महासचिव सहित प्रांतीय दायित्वधारियों ने शाखा संचालन, संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं विभिन्न कार्यक्रम संयोजकों को दायित्व एवं पद की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर शासकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें विश्वजीत गुप्ता (IAS), रक्षा गुप्ता (इनकम टैक्स), सुयश पाठक एवं भारत पांडे (GST) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
आयोजन में उपस्थित जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। सम्मानित पत्रकारों में श्रीमती गायत्री मोर, मनोज गोस्वामी, संजय तिवारी, अब्दुल शरीफ, शैलेंद्र बुंदेला, संतोष तिवारी, कुलदीप सक्सेना, शुभम मुड़िया, विकास सेन, रमाकांत मिश्रा एवं अनिल रजक शामिल रहे। परिषद सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संजय यादव द्वारा किया गया।

Comments