KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया SDOP दतिया द्वारा किला चौक पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया
*साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु नागरिकों को किया जागरूक*
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किला चौक में एसडीओपी आकांक्षा दतिया, आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली धीरेंद्र मिश्रा द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को साइबर फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, ई-केवाईसी फ्रॉड एवं अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। उपस्थित नागरिकों को फर्जी फोन कॉल, ओटीपी साझा करने, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को न देने हेतु समझाइश दी गई।
साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर एवं साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। आमजन को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर संबंधी परेशानी अथवा संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल थाना कोतवाली में उपस्थित होकर जानकारी दें, जिससे शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का निराकरण किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को यह भी बताया गया कि यह उनकी मेहनत की कमाई है, अतः इसे सुरक्षित रखना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी लालच, फर्जी लिंक अथवा अज्ञात कॉल के झांसे में न आएं तथा सदैव सतर्क, सुरक्षित एवं सावधान रहें। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को जागरूक एवं सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।
Comments
Post a Comment