दतिया का बढ़ा गौरव: उत्कृष्ट शिक्षक व समाजसेवा के प्रेरणास्रोत बने शैलेन्द्र खरे, राज्यपाल मंगूभाई जी पटेल ने किया सम्मानित।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया का बढ़ा गौरव: उत्कृष्ट शिक्षक व समाजसेवा के प्रेरणास्रोत बने शैलेन्द्र खरे, राज्यपाल मंगूभाई जी पटेल ने किया सम्मानित राजेश कतरौलिया एवं अर्चना जाटव को भी मिला सम्मान, जिले में खुशी की लहर
दतिया। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल में गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती संस्कृति जैन (आयुक्त नगर निगम), अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमरे, जनरल सेक्रेटरी रामेंद्र सिंह एवं श्री मनीष रावल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य समारोह में जिला दतिया के शिक्षा एवं समाजसेवा क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शैलेन्द्र खरे को उनके उल्लेखनीय योगदान, मानवता के प्रति समर्पण एवं जनहित में किए गए कार्यों के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। उनके साथ राजेश कतरौलिया एवं अर्चना जाटव को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया गया। शैलेन्द्र खरे लंबे समय से एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन की प्रेरणा देते आ रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने रक्तदान जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सीपीआर प्रशिक्षण, नशा मुक्ति अभियान, जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के मार्गदर्शन जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। राजेश कतरौलिया एवं अर्चना जाटव ने भी समाजसेवा, स्काउट-गाइड, जनजागरूकता, शिक्षा सहयोग तथा मानवीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के साथ समाज के अनेक वर्गों को नई दिशा, ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा मिली है। साथ ही जिले के छात्र रत्नेश पटवा एवं गौरी शर्मा को भी राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ। यह सम्मान पूरे दतिया जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय माना जा रहा है। सम्मान की खबर मिलते ही जिले में हर्ष का वातावरण बन गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला, मुस्कान दिनकर (सहायक संचालक), संस्था के प्राचार्य आर.एस. सेंगर, रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव पुनीत टिलवानी, अमित अग्रवाल, विद्यालय परिवार के ऋषिराज मिश्रा, धर्मेंद्र अग्रवाल, अश्वनी पांडे, हरेंद्र चौरसिया, महेश गुप्ता, आरती सक्सैना, रंजना गुप्ता, सीमा यादव, सुषमा तिवारी, ममता तिवारी, हर्षा अग्रवाल, संगीता सक्सेना, कविता त्रिपाठी, सुनील कुशवाहा, गीता यादव, ओमलता खरे, अखिलेश गौतम, सौरव खरे सहित सभी सदस्यों तथा जिला शिक्षा विभाग के साथियों ने सम्मानितजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments