दतिया उन्नाव की बावड़ी पर 'बावड़ी उत्सव' के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन।


KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया उन्नाव की बावड़ी पर 'बावड़ी उत्सव' के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन*

जल संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी से जल स्रोतों के संरक्षण का लिया संकल्प*


 दतिया  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड दतिया, जिला दतिया द्वारा संचालित* 'जल गंगा संवर्धन, अभियान-2026' का समापन ऐतिहासिक उन्नाव की *बावड़ी पर आयोजित 'बावड़ी उत्सव' के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम* में जल संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन तथा *जनभागीदारी के माध्यम से जल संकट के समाधान का संदेश दिया गया*,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी ने कहा कि जल ही *जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक* की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश *शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य केवल जल स्रोतों का संरक्षण* करना नहीं, बल्कि समाज में जल बचाने के *प्रति स्थायी जनचेतना विकसित करना है। उन्होंने सभी से वर्षा जल संचयन, पारंपरिक* जल संरचनाओं के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लेने *का आह्वान किया।जिला समन्वयक मुनेंद्र शेजवार ने अभियान की गतिविधियों की जानकारी* देते हुए बताया कि अभियान के दौरान विकासखंड के विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय *क्षेत्रों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण* तथा जल स्रोतों के संरक्षण संबंधी अनेक गतिविधियों का सफलतापूर्वक *आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही जल संरक्षण के उद्देश्य* को स्थायी सफलता मिल सकती है। *विकासखंड समन्वयक श्रीमती ज्योति गोस्वामी ने उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत करते हुए अभियान की* सफलता में सहयोग देने वाले सभी विभागों, सामाजिक संगठनों, नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन *समितियों तथा स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बावड़ी जैसे ऐतिहासिक* जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के *लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, नगर पालिका के अध्यक्ष, प्रशांत ढॆगला, जिला उपाध्यक्ष भूरे चौधरी मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा पत्रकार बंधु, सामाजिक कार्यकर्ता, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि* , राजीव पटेल जी, श्री भारत राजोरिया जी, परामर्शदाता, श्री राम प्रसाद कोहली, श्री संतोष उपाध्याय, रुचि गुप्ता, नरेंद्र सिंह, प्रियांशी राजे बुंदेलाग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजकुमारी अहिरवार सचिव श्रीमती दमयंती भीम किरण खिरकिया के सदस्य, *मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी* संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति *अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण का सामूहिक* संकल्प लिया,बावड़ी उत्सव' के दौरान राणा की बावड़ी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी *प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की प्राचीन बावड़ियां और तालाब केवल जल* संग्रहण के साधन नहीं हैं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर भी हैं,इनके *संरक्षण और पुनर्जीवन से जल संकट का प्रभावी समाधान संभव है।कार्यक्रम के अंत में* उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जल बचाने, वर्षा *जल संचयन को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए निरंतर* कार्य करने का संकल्प लिया। इसी के साथ मध्य प्रदेश जन *अभियान में परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का विकासखंड दतिया* में सफलतापूर्वक *समापन हुआ।

Comments