KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया वन भूमि से अतिक्रमण हटा, 3 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई*
*गौराघाट बीट के कक्ष 93 ग्राम सुनारी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई*
*वन, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने खोदवाई ट्रेंच और सीपीटी खंती, अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी*
दतिया, वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 10/06/2026 को श्रीमान वन संरक्षक महोदय ग्वालियर एवं श्रीमान वन मंडल अधिकारी महोदय दतिया के निर्देशन में उपवन मंडल अधिकारी दतिया के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र गौराघाट की बीट गोराकोटरा के कक्ष क्रमांक 93 ग्राम सुनारी में अतिक्रमण बेदखली की कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 3 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
वन संरक्षक ग्वालियर और डीएफओ दतिया के आदेश के बाद उपवन मंडल अधिकारी दतिया के निर्देशन में वन परिक्षेत्र गोराघाट, दतिया, सेंवडा के समस्त वन स्टाफ, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस स्टाफ गोराघाट की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
टीम ने ग्राम सुनारी में वनखंड अनुसार चिन्हित भूमि पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया। अतिक्रमणकारियों द्वारा की गई फसल और अस्थाई निर्माण को हटाकर जमीन को वन विभाग के कब्जे में लिया गया।
अतिक्रमण हटाने के बाद भविष्य में पुनः कब्जा न हो इसके लिए भूमि की सीमा पर ट्रेंच खुदवाई गई और सीपीटी खंती का निर्माण कराया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि यह निशान स्थाई रहेगा और अतिक्रमण पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
उपवन मंडल अधिकारी दतिया ने बताया कि वन संरक्षक ग्वालियर एवं वन मंडल अधिकारी दतिया के निर्देश पर वन भूमि बचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गौराघाट बीट के कक्ष 93 में लगभग 3 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे वन भूमि पर कब्जा न करें और अतिक्रमण की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
Comments
Post a Comment