जिले में जनता को राहत नहीं बिजली विभाग और राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

 दतिया जिले में जनता को राहत नहीं मिल रही बिजली विभाग और राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार -अशोक दांगी बगदा*


तिया जिले में भीषण गर्मी के समय लगातार बिजली कटौती,मनमाने विद्युत बिल,जिले में बिजली विभाग द्वारा मनमर्जी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे एवं फर्जी बिजली चोरी के प्रकरण की समस्या ले लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन से कॉग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गो से मोटर साइकिल से रैली निकाल कर बड़ी संख्या में जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता ने ठंडी सड़क स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर कर घेराव किया कार्यकम का संचालन अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेशअहिरवार एवं आभार नरेंद्र गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव ने किया इस दौरान राज्य सरकार ओर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों पूरे जिले में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है कही मेंटेनेंस के नाम तो कही अघोषित बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी में आम जन पानी के लिए तरस रहे हैं पूर्व विधायक घनश्याम सिंह जी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों को बिजली पानी की बुनियादी सुविधा से वंचित कर रही है विभाग में ठेकेदारों की गुंडा गिरी  चल रही है और अफसर काम नहीं करवा पा रहे जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है! उन्होंने कहा आज पूरे जिले ने अघोषित बिजली कटौती की जा रही है,आम जनता को मनमाने विद्युत बिल दिए जा रहे,जबरन पुलिस के द्वारा डरा धमका कर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे एवं फर्जी बिजली विभाग द्वारा आम लोगों पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं लो बोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे है और आम लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ रही इन सभी मुद्दों को लेकर जिला की आम जनता परेशान है उन्होंने कहा जनता को बिजली पानी न दे पाने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है! जनता को राहत नहीं मिल रही बिजली विभाग और राज्य सरकार के जिम्मेदारों को जगाने के लिए कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है और समस्या का हल नहीं होने तक यह जारी रहेगा!

 इस अवसर प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,पातीराम फोजी,सी एल बोध,महिला प्रदेश सचिव रचना शेर सिंह,शंभू गोस्वामी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डी जाटव,रामकुमार मोंगिया, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष मोहन कुशवाहा,प्रेम नारायण कुशवाह,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,वासुदेव कमरिया,के,पी यादव अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मुईन कुरेशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष परवेंद्र गुर्जर गुर्जर,अभिषेक तिवारी,अंकित पटेल,गोलू कुशवाहा,आशीष तिवारी,अमन सिंह यादव धर्मेंद्र चौबे,राजेश यादव,नमनीत शाह, जाकिर मंसूरी,रवि यादव,स्वदेश अहिरवार,अमरीश वाल्मीक,युवा कांग्रेस दतिया विधानसभा अध्यक्ष माधव सरबरिया,रामवीर दांगी,शांति कुशवाहा दिनेश यादव,गंगा अदिवासी,भारती परिहार, बलवीर कुशवाहा,काले खान यश राजा,सुरेश अहिरवार,पवन अहिरवार,अमित राजपूत, टीपू सेन,सुनील बंशकार,पवन बेडर,दयाराम विवेक रायकवार संदीप यादव,जगदीश जाटव,रामजी लाल, चंद्रभान सिंह जंडेल सिंह ओम प्रकाश राजपूत,केशव दांगी, वीर सिंह राजपूत राजाराम वंशकार,हरि शंकर अहिरवार, श्याम मुमताज शेख आदि उपस्थित रहे। 

Comments