दतिया यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं पार्किंग व्यवस्था सुधारने हेतु समझाइश अभियान चलाया गया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

 दतिया यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं पार्किंग व्यवस्था सुधारने हेतु समझाइश अभियान चलाया गया, 

दतिया थाना प्रभारी यातायात  द्वारा राजगढ़ चौराहा से भैरव मंदिर तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों को समझाइश दी गई।

इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही एचडीएफसी बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारियों को बैंक परिसर के आसपास सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समझाया गया, जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षक सपना शर्मा ने सभी व्यापारियों, बैंक कर्मचारियों एवं नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण न करने तथा वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Comments