नशा मुक्त भारत सप्ताह की शुरुआत ---“बस स्टैंड से उठी नशे के खिलाफ हुंकार।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया नशा मुक्त भारत सप्ताह की शुरुआत ---
“बस स्टैंड से उठी नशे के खिलाफ हुंकार, ड्राइवरों-यात्रियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प”
" नशा मुक्त ही चलाएंगे बाहन "


दतिया। दिनांक 17 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किया जा रहा हैं जिसका शुभारंभ बस ड्राइवरों यात्रियों तथा नागरिकों तक पैंपलेट संकल्प पत्र नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से पहुंचाया गया। 
ड्राइवरों, क्लीनरों एवं यात्रियों को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक कर उनको  नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलवाई गई। 
 अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस (26 जून 2026) के लिए जागरूकता तथा वातावरण निर्माण के लिए  जिले में आयोजित “नशा मुक्त भारत- विकसित भारत की पहचान सप्ताह” का शुभारंभ भी आज दतिया बस स्टैंड परिसर से किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज, युवाओं एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड पर उपस्थित ड्राइवरों, क्लीनरों, परिचालकों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को मद्यपान, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, नशीली दवाइयों तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। विशेष रूप से वाहन चालकों को नशे की अवस्था में वाहन संचालन से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि के प्रति सचेत किया गया।

इस अवसर पर श्री विनोद मिश्रा, प्रभारी प्रमुख कलाकार, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, दतिया द्वारा उपस्थित ड्राइवरों, क्लीनरों एवं यात्रियों को विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि तंबाकू एवं मादक पदार्थों का सेवन कैंसर, टी.बी., हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक असाध्य रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त  ड्राइवरों, क्लीनरों और यात्रियों तक पहुंचा जनजागरण का संदेश, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण  का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में श्री कविश मिश्रा, मास्टर ट्रेनर ने अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है तथा युवाओं को इस अभियान का अग्रदूत बनना चाहिए। और नशा छोड़ें – जीवन जोड़ें, स्वस्थ युवा – सशक्त भारत”   “नशामुक्त दतिया, स्वस्थ दतिया” अभियान का मुख्य संदेश रहा।
इस दौरान श्री मुरारी लाल नागर्ची द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता पम्पलेट, संकल्प पत्र एवं शपथ पत्र वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
अभियान के अंतर्गत जागरूकता संदेशों का प्रसार, पम्पलेट वितरण, जनसंवाद एवं प्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर, सुरक्षित परिवार एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नशे से दूरी अत्यंत आवश्यक है। जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाले “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम स्तर तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि नशामुक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। प्रतिदिवस नशा मुक्ति जनजागरूकता हेतु गतिविधियां की जा रही है।

Comments