KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया के मंच पर दिखा नन्हे कलाकारों का धमाल,सुपर-30 डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा।
दतिया। जिले की उभरती हुई नृत्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनके हुनर को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से जितेंद्र गुरु अकादमी द्वारा होटल ब्लू स्टार में ‘सुपर-30 डांस प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपने शानदार डांस प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य साहित्यकार डॉ. आलोक सोनी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कालीचरण कुशवाहा रहे। वहीं विशेष रूप से कलाकार शगुफ्ता खान भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में बच्चों ने बॉलीवुड, लोक एवं फ्यूजन डांस की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर मंच पर ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत किया। नन्हे डांसर्स के आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का सफल आयोजन जितेंद्र गौतम एवं उनकी अकादमी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन ऋषिराज मिश्रा ने प्रभावी ढंग से किया।आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Comments
Post a Comment