KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया में एक GRS बर्खास्त, 2 GRS और एक पंचायत सचिव निलंबित, 11 सरपंचों को नोटिस जारी।
दतिया जल संरक्षण और मनरेगा कार्यों में लापरवाही बरतने पर हुई बड़ी कार्यवाही। *बाजनी GRS यादवेन्द्र सिंह यादव बर्खास्त, बरधुंवा GRS अवधेश लोधी और जैतपुर GRS राममिलन लोधी निलंबित।* पचोखरा पंचायत सचिव बहादुर सिंह जाटव भी हुए निलंबित। *11 सरपंचों को धारा 40 में दिये कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में देना होगा जबाब।* चिरौली, बसई, करारी खुर्द, डंगराकुआं, भदेवरा, सेरसा, मुड़रा, खिरिया घोंघी, सतारी, बुधेड़ा और बरधुंवा सरपंच को नोटिस जारी। *उपयंत्री दिलीप शर्मा और सुव्रत चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी।* लापरवाही बरतने वालों पर जिला पंचायत *सीईओ अक्षय तेम्रवाल की बड़ी कार्यवाही।
Comments
Post a Comment