KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
तंबाकू को कहो ना, स्वस्थ जीवन को कहो हाँ – जयराम पटवा
दतिया रेलवे स्टेशन पर गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, यात्रियों ने ली तंबाकू त्याग की शपथ
विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन दतिया के प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम पटवा ने कहा कि "तंबाकू को कहो ना, स्वस्थ जीवन को कहो हाँ।" उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा एवं आर्थिक स्थिति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाती है तथा परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तंबाकू निषेध संबंधी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों एवं नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम के दौरान "जीवन अनमोल है, तंबाकू का कोई मोल नहीं", "तंबाकू छोड़ो-जीवन जोड़ो" तथा "नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ भी ग्रहण की।
विशेष पहल के तहत रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों को तंबाकू निषेध संबंधी पंपलेट एवं संकल्प शपथ पत्र वितरित किए गए। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया तथा स्वल्पाहार वितरित कर जनसेवा का संदेश भी दिया गया। इस मानवीय पहल की यात्रियों ने सराहना करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ-साथ नवाचारपूर्ण जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में श्री जयराम पटवा, श्री अतिवल सिंह, श्रीमती लक्ष्मी राजू, श्री शोभाराम कुशवाह, श्री शैलेन्द्र अहिरवार, कु. गरजी अहिरवार, कु. राधिका अहिरवार, श्रीमती रंजना राजपूत, श्री कृष्णा सोनी, श्री प्रवीण अहिरवार, श्रीमती निर्मला चौधरी, श्री अनुराग मिश्रा, श्री रामकुमार परिहार, श्री संतोष उपाध्याय, श्री मुरारी लाल, कु. गौरी शर्मा, कु. अर्पणा शर्मा, कु. मुस्कान, देवेश पाण्डेय, कु. तन्वी वैद्य, कु. पूर्वी वैद्य एवं साहिल भार्गव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment