दतिया कोटरा के पास रेलवे ट्रैक पर मिली लावारिस लाश।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया कोटरा के पास रेलवे ट्रैक पर मिली लावारिस लाश, गोराघाट पुलिस जांच में जुटी। 

दतिया, 28 मई 2026 - कोटरा के पास बढ़ोंन कला पुलिया के ऊपर किलोमीटर 1172/14 के पास तीसरी रेलवे लाइन में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर तीसरी लाइन में एक पुरुष का शव पड़ा देखा गया। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

गोराघाट थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का लग रहा है। 
पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
पुलिस ने आसपास के गांवों कोटरा, बढ़ोंन कला, गुलियापुरा और गोराघाट में सूचना कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 
पुलिस ने आसपास के थानों को भी मृतक के हुलिए की जानकारी भेज दी है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। यदि किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो तो गोराघाट थाना में संपर्क कर सकते हैं।

मामला रेलवे ट्रैक का होने के कारण जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना दे दी गई है। रेलवे पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है कि मृतक किस ट्रेन की चपेट में आया है। 

Comments