कमलकांत शर्मा को एक लाख का विष्णु प्रभाकर सम्मान।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया कमलकांत शर्मा को एक लाख का विष्णु प्रभाकर सम्मान* 

*डॉ. आलोक सोनी ने किया शॉल-श्रीफल से अभिनंदन*


दतिया  दतिया का साहित्य जगत गौरवान्वित हुआ। म.प्र. शासन के संस्कृति परिषद की साहित्य अकादमी ने स्थानीय साहित्यकार कमलकांत शर्मा की कृति _शबरी दर्शन_ को वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित *अखिल भारतीय विष्णु प्रभाकर सम्मान* के लिए चयनित किया है। आत्मकथा श्रेणी में दिए जाने वाले इस सम्मान के तहत उन्हें एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

पुरस्कार की घोषणा के उपरांत शहर में हर्ष का माहौल है। अनेक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. आलोक सोनी ने कमलकांत शर्मा को शॉल, श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर राष्ट्र जागरण मंच के अध्यक्ष हरिहर शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लोकेन्द्र सिंह नागर, डॉ. श्यामबिहारी श्रीवास्तव, डॉ. कामनी एवं रवीन्द्र सत्यार्थी , डॉ.राज गोस्वामी ,जगत शर्मा , विनोद मिश्रा , मनीराम शर्मा ,पूरन चंद शर्मा सहित नगर के गणमान्य साहित्यकारों ने उपस्थित रहकर कमलकांत शर्मा  की कृति शबरी दर्शन_ की साहित्यिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्हें बधाईयां दी।

Comments