KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की।
दतिया बैठक में योजनाओं की प्रगति, हस्तांतरण एवं संचालन की स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने योजनावार जानकारी लेते हुए पूछा कि कितनी योजनाएं हस्तांतरित एवं संचालित हैं तथा कितनी लंबित हैं और उनके लंबित रहने के कारण क्या हैं।
योजनाओं के संबंध में अद्यतन एवं पूर्ण जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति संधारित की जाए तथा समीक्षा बैठकों में तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की जाए।
कलेक्टर ने पूर्ण हो चुकी जल प्रदाय योजनाओं का शीघ्र हस्तांतरण कर उन्हें तत्काल संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जल जीवन मिशन की पुनः समीक्षा की जाएगी।
Comments
Post a Comment