दतिया ठंडी सड़क की सरकारी जमीन से हटाया गया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया ठंडी सड़क की सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमणः सुनवाई में सहमति बनने के बाद राजस्व-पुलिस टीम ने कब्जा कराया मुक्त*।
दतिया शहर की ठंडी सड़क पर स्थित सरकारी भूमि को मंगलवार शाम अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
तहसीलदार बृजमोहन आर्य के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने सर्वे नंबर 1482 और 1483 पर की गई कार्रवाई में यह अतिक्रमण हटाया।
तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने बताया कि इस भूमि पर जानकी पत्नी गोकुल कुशवाहा और रमेश अग्रवाल ने कब्जा किया था। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष न्यायालय में उपस्थित हुए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया।

Comments