KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने किया केंद्र सरकार की उपलब्धियां की प्रदर्शनी का उद्घाटन*
दतिया भारतीय जनता पार्टी दतिया द्वारा आज मां पीतांबरा पीठ के सामने केंद्र सरकार की उपलब्धियां की प्रदर्शनी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदर्शनी लगाकर इसका उद्घाटन राष्ट्रीय प्रवक्ता सह विधान परिषद सदस्य डॉ संजय मयूख एवं पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा के साथ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया उसके पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया अवलोकन के पश्चात उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से काम किया जा रहा है अंतिम छोर के व्यक्ति के कल्याण से लेकर राष्ट्र के कल्याण की संकल्पना को सिद्ध करने के लिए हमारा केंद्रीय नेतृत्व लगातार काम कर रहा है इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, विपिन गोस्वामी पंकज गुप्ता रविंद्र सिंह परमार गिन्नी राजा प्रशांत डेगुला योगेश सक्सैना अनिल भार्गव मंडल अध्यक्ष हरिराम बघेल पुनीत टिलवानी कुलदीप यादव पवन पहाड़िया पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पाराशर विष्णु यादव, कार्यालय प्रभारी विनोद यादव विनोद कुशवाहा कपिल अहिरवार सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment