दतिया विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में साइबर चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में साइबर चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक*
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित "ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जन चौपाल एवं साइबर चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने ग्रामों की जन चौपाल पर उपस्थित सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों को आसान एवं स्थानीय भाषा में साइबर अपराधों की जानकारी दी। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाए गए। साथ ही साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई तथा बताया गया कि ऐसी किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें एवं www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। नागरिकों से अपील की गई कि, किसी भी अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड या लालच देने वाले संदेश पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें तथा स्वयं जागरूक रहते हुए अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Comments