KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया युवाओं का उत्साय असली ताकत है -डॉ नरोत्तम मिश्रा*
पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के सामने सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए ,कांग्रेस सेवा दल के नगर महासचिव भाजपा में शामिल हुए।
दतिया भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान चौपाल चर्चा के तहत बडोनी नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए जहां चौपाल चर्चा के दौरान कांग्रेस सेवादल के नगर महासचिव रामप्रसाद वंशकार अपने आधार दर्जन कांग्रेसियों के साथ भाजपा में शामिल हुए पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सेवा दल नगर महासचिव रामप्रसाद वंशकार और उनकी टीम के सभी सदस्यों को पार्टी की पट्टीका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई इसके पश्चात दतिया माई कृपा निवास पर प्रदेश पूर्व ग्रहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से तीन सैकड़ा नव युवाओं ने मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर चार सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं सर्वसमाज की पार्टी है आज सभी वर्गों का जो समर्थन मिल रहा है वह बताता है कि जनता का विश्वास सिर्फ भाजपा पर है नवयुवाओं का उत्साह ही हमारी असली राजनीतिक और सामाजिक शक्ति है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार विपिन गोस्वामी प्रशांत ढेगुला पंकज गुप्ता गिन्नी राजा पुष्पेंद्र रावत पवन पहारिया हरिराम पाल डॉ राजू त्यागी पुनीत टिलवानी कुलदीप यादव प्रवीण पाठक प्रशांत दांगी सहित कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे
Comments
Post a Comment