दतिया भाजपा हिंदू मुस्लिम कर भाई को भाई से लड़ाती हैं- संजना जाटव, सांसद एवं सचिव एआईसीसी।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया भाजपा हिंदू मुस्लिम कर भाई को भाई से लड़ाती हैं- संजना जाटव, सांसद एवं सचिव एआईसीसी

कांग्रेस की विचारधारा सम्रद्ध, हमें संगठन मजबूत करना है- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक 

दतिया। भाजपा हिंदू मुस्लिम करती हैं और भाई को भाई से लड़ाने का काम करती हैं। हमें जनता के सुख दुःख में साथ खड़े रहना है, उनसे संपर्क और संवाद बढ़ाना हैं, घर- घर जाकर कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए जो काम किए वह बताना हैं। संगठन रूपी पेड़ की जड़ बूथ मजबूत होगा और 2028 में हमारी सरकार बनेगी। 
यह विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव,मप्र कांग्रेस की सह प्रभारी एवं भरतपुर सांसद श्रीमती संजना जाटव ने गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस सेंवढ़ा द्वारा रंगमहल गार्डन सेंवढ़ा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि में तीन दिन से दतिया जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जा रही हूं और उनसे सुझाव भी ले रही हूं, सेंवढ़ा में संगठन काफी सक्रिय है और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पण हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा काफी सम्रद्ध हैं, आज भी हर गांव में हमारे कार्यकर्ता हैं। हमें पूरा ध्यान हमारे शीर्ष नेतृत्व श्री खड़गे ,राहुल गांधी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए देना चाहिए,पहले कांग्रेस में पद मिलने के बाद कार्यकर्ता काम नहीं करते थे,पर अब स्थितियां बदल चुकी हैं।उन्होंने कहा कि हमारे जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य कर रही बहिन श्रीमती संजना जाटव जी भरतपुर से सांसद हैं और संसद में सबसे युवा सांसद बन कर पहुंची हैं। वह इससे पहले जिला पंचायत सदस्य रही,विधायक का चुनाव भी लड़ी,अपनी कार्यशैली से वह जनता में लोकप्रिय हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेंवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेंद्र तोमर ने कहा कि सेंवढ़ा में कांग्रेस संगठन को कैसे और मजबूत बनाए यह वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखें। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने संबोधित कर कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान हैं, हमें जनता को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन सेंवढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री नरेंद्र गुर्जर, थरेट ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष जाटव, सेंवढ़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बादशाह खान, इंदरगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से- जसवंत बघेल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जनवेद कुशवाहा,सेवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाहा,सतेंद्र यादव,थरेट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जाटव,नगर अध्यक्ष बादशाह इन्द्रगढ़ नगर अध्यक्ष नीरज राठौर जयवेंद्र परिहार,वी के जाटव हरिमोहन गुर्जर,जसवंत बघेल,नारायण प्रजापति, बाबा नागिल धीरज गंधी,नोमी यादव,मंगल कुशवाहा,चंद्रभान सिंह, रवि राजपूत, रामकुमार कुशवाहा,कमलेश प्रजापति अनार सिंह यादव राकेश पुरोहित,कोक सिंह पटेल,छोटे पठान,नमनीत महंत,राहुल परमार,कमल सर,मुकेश केवट, परशुराम जाटव ज्ञान सिंह राजपूत आदि शामिल हुए।

Comments