अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
डा.भूपेन्द्र विकल

अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला* 
 *माता जानकी प्रकटोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री से की मांग*
भोपाल*। अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन द्वारा माता जानकी के प्रकटोत्सव चल रही मांग को लेकर अभी तक लगभग 13000 पत्र पहुंचाये जा चुके हैं। 25 जून को पांच सदस्यीय  प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिला और उन्होंने अपनी मांग को उनके सामने दोहराया और मांग पत्र भी प्रेषित किया। जानकी सेवा संगठन की ओर से भोपाल में एक बृहद स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई जिसमें भोपाल से आए सम्माननीय पत्रकारों से संगठन के पदाधिकारी मुखाते हुए और उन्होंने अपनी इस शाश्वत मांग को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। शिवपुरी से प्रतिनिधि मंडल में पहुंचे राष्ट्रीय विस्तारक महामंडल से पुरुषोत्तम दास जी महाराज अंतरराष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर गुरुजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत,अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक
अमेरिका से पधारी डॉक्टर केरीन, महामंडलेश्वर अनिलानंद जी महाराज, भोपाल जिला अध्यक्ष मनोहर मेहरा, संगठन के प्रदेश युवा इकाई अध्यक्ष राजपाल बना, संगठन के मार्गदर्शन एवं सलाहकार पंडित अजय शंकर भार्गव, पंडित देवकीनंदन पाराशर के अलावा महासचिव नरेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराज राठौर, मीडिया प्रमुख संजय आजाद, संगठन मंत्री अशोक रावत, प्रमोद श्रीवास्तव,सुदामा अग्रवाल,मोहन राठौर, प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी, सचिव ब्रजेश सोनी, मुकेश सोनी, जगदीश सोनी, जय कुमार बैरागी विजय तिवारी श्यामबरन सिंह रावत संजय ओझा सहित दो दर्जन जानकी सैनिक भोपाल पहुंचे थे।
..

Comments