*थाना पोहरी अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1 किलो 261 ग्राम गाँजा के साथ आरोपी को पकड़ा*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*थाना पोहरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध 1 किलो 261 ग्राम गाँजा कीमती करीबन 22,000/- रुपए का जप्त कर आरोपी चंदन मित्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री आनन्द राय के मार्गदर्शन अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान द्वारा अपना मुखविर सूचनातंत्र सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 261 ग्राम जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान द्वारा अपना मुखविर सूचनातंत्र सक्रिय किया गया। इसी तारतम्य में पोहरी पुलिस को दिनांक 09.07.2026 को मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो अपने पास लाल रंग के थैले मे गांजा लिए रिछ्याई मोड बाच टावर के पास ग्राहको को बेंचने की फिराक मे खडा है मुखबिर की सूचना पर से तत्काल टीम बनाकर रवाना किया एवं मुखविर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे तो देखा समान हुलिया का एक व्यक्ति जो लाल रंग का थैला लिए हुए खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने की कोशिश की जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम चंदन पुत्र रामहेत मित्रा उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंवर 14 पोहरी का होना बताया जिसके लाल रंग के थैले को चेक किया तो उसमे गहरे हरे रंग की कलियां जैसी मिली जिसमे गांजे जैसी गंध आ रही थी प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव के आधार पर अबैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया संदेही चंदन मित्रा के कब्जे से बरामद अवैध गांजा की तौल इलेक्ट्रोनिक कांटे पर रख कर की गई तो मय थैले के बजन 1 किलो 261 ग्राम होना पाया गया जिसकी कीमत करीबन 22,000/- (बाईस हजार) रुपये को जब्त किया एवं आरोपी चंदन मित्रा का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अन्तर्गत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी चंदन मित्रा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रवि चौहन, उनि वीरेन्द्र परिहार आर.247 मुनेश धाकङ, आर.1134 अरविंद कुशवाह, आर. 1167 रामभरत मीणा, आर.307 चन्द्रभान रावत आर. 1189 राजकुमार माहौर की सराहनीय भूमिका रही।

Comments
Post a Comment