दतिया बहुचर्चित विशाल कुशवाहा हत्याकाण्ड के 10-10 हजार के इनामी आरोपी बंटी उर्फ रूपेश व अमित तिवारी को किया गिरफ्तार।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बहुचर्चित विशाल कुशवाहा हत्याकाण्ड के 10-10 हजार रुपए के फरार आरोपी बंटी उर्फ रूपेश व अमित तिवारी को किया गिरफ्तार-*
*घटना का सक्षिप्त विवरण* - घटना दिनांक 17.06.26 को समय शाम करीबन 08.00 बजे सिद्दार्थ कालोनी दतिया में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल कोतवाली पुलिस टीम रवाना होकर मौके पर पहुची जहा एक व्यक्ति को गोली लगी थी जिसे तत्काल इलाज के लिये जिला अस्पताल दतिया रवाना किया गया। जिला अस्पताल दतिया मे युवक को डाक्टर साहब ने मृत घोषित कर दिया । चश्मदीद साक्षी रोहित यादव की रिपोर्ट पर से आरोपी अमित तिवारी,बंटी तिवारी,गोलू तिवारी,दिव्यांग पाठक,राहुल बुंदेला व विकाश शर्मा विरूद्ध अप क्र 357/26 धारा 103(1),190,191(2),191(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में अप क्र 357/26 धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के चार आरोपियों गोलू तिवारी,दिव्यांग पाठक,राहुल बुंदेला व विकाश शर्मा को पूर्व में पकड़ा जा चुका है शेष फरार चल रहे दो आरोपी बंटी ऊर्फ रूपेश तिवारी पुत्र किशोर कुमार तिवारी निवासी बुंदेला कॉलोनी दतिया व अमित पुत्र किशोर कुमार तिवारी निवासी बुंदेला कॉलोनी दतिया को साइबर सेल ,मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गयी। दोनों आरोपियों को भोपाल से पकड़ा गया गिफ्तार आरोपीयो के बताये स्थान से घटना मे प्रयुक्त एक काले रंग की स्कॉर्पियो एन व थार काले रंग की गाड़ी को जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 315 बोर की दो लायसेंसी राइफल व 45 राउंड को विधिवत जप्त किया गया बाद आरोपीगणो को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा जाएगा
*सराहनीय कार्यवाही* - उपरोक्त कार्यवाही मे निरी धीरेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया , उनि अंशुल अरोरा, प्रआर 195 शिवगोविन्द चौबे ,आर 698 रविन्द्र यादव, आर 368 अरविन्द रावत , आरक्षक 395 गोविंद ,आर 348 दीपक, आर 363 मुनेश बधेल, आरक्षक आनंद, आर. चालक 177 फिरोज खान, आरक्षक वीरेन्द्र ओझा ,साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही ।
Comments
Post a Comment