KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
न्यूज़ हैड डा.भूपेन्द्र विकल
शिवपुरी । विगत दिवस २ जुलाई से हिन्दी वेब सरीज "बेरोजगार बैंड" की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जो कि लगभग १५ दिनों तक शिवपुरी शहर के अलग अलग लोकेशन्स पर होगी।इस वेब सरीज का निर्माण मैजिकल मूवी मेकर्स प्रोडक्शन एवं पीहु फिल्म्स प्रोडक्शन के साथ डिग्गीप्लेस एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रही है, इसके निर्माता सुरज शुक्ला, राजकुमार गुप्ता "बबलू" (लाल कोठी वाले) और विनीत सिंह हैं।
मुख्य भूमिका में सुरज शुक्ला, शालू चौहान, कौशल सिंह, विशु भारद्वाज, जाकिर अली, ऋषभ सिंह, कुमार पवन, आज़ाद मौर्या,प्रमोद पुरोहित, गीता सिसोदिया व अन्य कलाकार नजर आयेंगे। निर्देशन अभिजीत , सह-निर्देशक दीप जयसवाल, लेखक सुरज शुक्ला हैं।
इस टीम ने इसके पहले हिंदी फिल्म "लव मैरिज या अरेंज मैरिज" भी बनाई है जो कि जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी।
"बेरोजगार बैंड" वेबसरीज के जरिए सुरज शुक्ला अपनी टीम के साथ लोगो का भरपूर मनोरंजन कराने को तैयार है, जल्द ही इसकी शूटिंग शिवपुरी में पूरी होगी और यह भी ओटीटी पर रिलीज होगी।

Comments
Post a Comment