*दतियाा शातिर बदमाश 10,000 का इनामी को अवैध हथियार सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया।*

 दतिया  लूट की घटना को अन्जाम देने वाले शातिर बदमाश 10,000 का इनामी को अवैध हथियार सहित थाना डीपार पुलिस व्दारा गिरफ्तार किया।* 

दतिया  दिनाँक 23.04.26 को फरियादी मनजीत रजक ने रिपोर्ट किया कि दिनाँक 22.04.26 को रात्रि करीब 10 बजे सेवडा मौ रोड पर पांचाली खदान के पास 03 अज्ञात आरोपियो ने उसकी मोटर साईकिल व मोबाईल, आधार कार्ड एवं उसके साथी छोटू कुशवाह का मोबाईल व पर्स 3000 रूपये नगद लूट लिये थे जिसकी रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 19/2026 धारा 309(4) बीएनएस, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

 जिले की सीमा मे ऐसा गम्भीर अपराध होने से सभी अधिकारीगणो से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए उनि.यादवेन्द्र सिंह गुर्जर थाना प्रभारी थाना डीपार एवं उनकी टीम द्वारा मुखूबिर मामूर किये आरोपी बृजेश उर्फ बग्गे की तलाश करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना पर से आरोपी बृजेश उर्फ बग्गे को दस्तयाव कर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ में अपने साथी अंकित चौधरी यादव अनिल मांझी एवं एक अपचारी बालक के साथ रात में लूट घटना कारित करना स्वीकार किया वाद आरोपी बृजेश उऱ्फ बग्गे के मेमो के आधार पर उससे 1000 रू. जप्त किये गये । 

 *उपरोक्त कार्यवाही मे* उनि.यादवेन्द्र सिंह थाना प्रभारी थाना डीपार जिला दतिया एवं उनकी टीम उनि सियाराम गोड, प्रआर. 641 राघवेन्द्र ,प्रआऱ 390 रामकेश वघेल आर.648 निजाम खाँ ,आर.877 ईशुराज सिंह सोलंकी ,आर.930 अनुपेन्द्र सिंह, आर. 552 शैलेन्द्र गिरी, आर.927 प्रमोद गोयल, आर देवेंद्र गुर्जर , आर 238 रविंद  कुशवाह , साइबर आर 411 वीरेंद्र , आर 856 शुभम की सराहनीय भूमिका रही ।

Comments