*दतिया आशुतोष की अवधेश से मुलाकात के बाद सियासी हलचल, भाजपा में वापसी की अटकलें तेज*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया आशुतोष की अवधेश से मुलाकात के बाद सियासी हलचल, भाजपा में वापसी की अटकलें तेज*

*कांग्रेस नेता बोले- अभी कोई निर्णय नहीं लिया, दोनों दलों के नेताओं ने की सौजन्य भेंट*

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री अवधेश नायक की राजनीतिक भूमिका एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के उनके निवास पहुंचने के बाद जिले की राजनीति में नई अटकलों का दौर शुरू हो गया। चर्चा है कि अवधेश नायक की भाजपा में वापसी हो सकती है। हालांकि स्वयं अवधेश नायक ने फिलहाल किसी भी तरह का निर्णय लेने से इनकार करते हुए कहा है कि वे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपने समर्थकों के साथ अवधेश नायक के निवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं कि कांग्रेस से नाराज चल रहे अवधेश नायक भाजपा में वापसी कर सकते हैं। इस मुलाकात ने कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के नेताओं के बीच हलचल बढ़ा दी।

सोशल मीडिया पर दी सफाई, कहा- दोनों दलों के प्रत्याशी आए थे

लगातार बढ़ रही चर्चाओं के बीच अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा कि उनके निवास पर कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के प्रत्याशी सौजन्य भेंट के लिए आए थे।
उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेता भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

नायक बोले "अभी कोई निर्णय नहीं लिया"

अवधेश नायक ने अपने पोस्ट में साफ कहा कि उन्होंने अभी तक कोई राजनीतिक निर्णय नहीं लिया है। बसई अंचल और ग्रामीण क्षेत्र के अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से चर्चा होना बाकी है। अगले एक-दो दिन में चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने लिखा कि उनका निर्णय केवल दतिया के हित को ध्यान में रखकर होगा और किसी भी प्रकार की अफवाह या अटकलों पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि "किसी भी भ्रम में कोई न रहे और किसी की भी कही बात को मेरा निर्णय न माना जाए।"

नामांकन से गैरहाजिरी के बाद बढ़ी थीं चर्चाएं

इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के नामांकन कार्यक्रम में अवधेश नायक की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी थी। वे न तो नामांकन जुलूस में दिखाई दिए और न ही सभा में मंच साझा किया। इसके बाद से ही उनके भाजपा में लौटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की मुलाकात ने इन चर्चाओं को और बल दे दिया है।
2023 में छोड़ी थी भाजपा

अवधेश नायक ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। जिसके बाद 2023 में पहले नायक को दतिया से प्रत्याशी बनाया गया लेकिन विरोध होने पर उनका टिकिट काटकर राजेंद्र भारती को दिया गया। सूत्रों की माने तो 2023 में राजेंद्र भारती को चुनाव जितवाने में अहम भूमिका निभाने वाले नायक से कांग्रेस आलाकमान ने अगले चुनाव में टिकिट देने का वादा किया था परंतु इस बार भी उन्हें टिकिट नही मिला। अब उनके राजनीतिक रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।*आशुतोष की अवधेश से मुलाकात के बाद सियासी हलचल, भाजपा में वापसी की अटकलें तेज*

*कांग्रेस नेता बोले- अभी कोई निर्णय नहीं लिया, दोनों दलों के नेताओं ने की सौजन्य भेंट*

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री अवधेश नायक की राजनीतिक भूमिका एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के उनके निवास पहुंचने के बाद जिले की राजनीति में नई अटकलों का दौर शुरू हो गया। चर्चा है कि अवधेश नायक की भाजपा में वापसी हो सकती है। हालांकि स्वयं अवधेश नायक ने फिलहाल किसी भी तरह का निर्णय लेने से इनकार करते हुए कहा है कि वे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपने समर्थकों के साथ अवधेश नायक के निवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं कि कांग्रेस से नाराज चल रहे अवधेश नायक भाजपा में वापसी कर सकते हैं। इस मुलाकात ने कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के नेताओं के बीच हलचल बढ़ा दी।

सोशल मीडिया पर दी सफाई, कहा- दोनों दलों के प्रत्याशी आए थे

लगातार बढ़ रही चर्चाओं के बीच अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा कि उनके निवास पर कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के प्रत्याशी सौजन्य भेंट के लिए आए थे।
उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेता भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

नायक बोले "अभी कोई निर्णय नहीं लिया"

अवधेश नायक ने अपने पोस्ट में साफ कहा कि उन्होंने अभी तक कोई राजनीतिक निर्णय नहीं लिया है। बसई अंचल और ग्रामीण क्षेत्र के अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से चर्चा होना बाकी है। अगले एक-दो दिन में चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने लिखा कि उनका निर्णय केवल दतिया के हित को ध्यान में रखकर होगा और किसी भी प्रकार की अफवाह या अटकलों पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि "किसी भी भ्रम में कोई न रहे और किसी की भी कही बात को मेरा निर्णय न माना जाए।"

नामांकन से गैरहाजिरी के बाद बढ़ी थीं चर्चाएं

इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के नामांकन कार्यक्रम में अवधेश नायक की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी थी। वे न तो नामांकन जुलूस में दिखाई दिए और न ही सभा में मंच साझा किया। इसके बाद से ही उनके भाजपा में लौटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की मुलाकात ने इन चर्चाओं को और बल दे दिया है।

2023 में छोड़ी थी भाजपा

अवधेश नायक ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। जिसके बाद 2023 में पहले नायक को दतिया से प्रत्याशी बनाया गया लेकिन विरोध होने पर उनका टिकिट काटकर राजेंद्र भारती को दिया गया। सूत्रों की माने तो 2023 में राजेंद्र भारती को चुनाव जितवाने में अहम भूमिका निभाने वाले नायक से कांग्रेस आलाकमान ने अगले चुनाव में टिकिट देने का वादा किया था परंतु इस बार भी उन्हें टिकिट नही मिला। अब उनके राजनीतिक रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Comments