KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक घनश्याम सिंह सोमवार 13 जुलाई को सुबह 10:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं,वरिष्ठ नेताओं के साथ दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन दाखिल करने से पहले रिंग रोड,भैरव मंदिर (राजगढ़ चौराहा) पर सुबह 10 बजे कांग्रेस की विशाल आमसभा होगी। आमसभा के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह जुलूस के रूप में गांधी रोड, तिगेलिया,टाउनहाल,बड़ा बाजार,किला चौक सहित शहर के मुख्य मार्गों पर व्यापारियों से जनसंपर्क करेंगे। इसके पश्चात न्यू कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी,मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,सांसद एवं सह प्रभारी मप्र कांग्रेस संजना जाटव,सांसद अशोक सिंह,पूर्व मंत्री अजय सिंह,विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा,भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया,पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह,पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर, विधायक पंकज उपाध्याय,पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक,केशव देसाई, विधायक नितेन्द्र राठौड़, विधायक दिनेश गुर्जर,विधायक सुरेश राजे,विधायक साहब सिंह गुर्जर,विधायक सतीश सिकरवार,रामचन्द्र दांगी पूर्व विधायक,पूर्व विधायक नीटू सिकरवार,जिला संगठन प्रभारी रामलखन डंडोतिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ नेता अवधेश नायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Comments
Post a Comment