*दतिया में रेत से भरा ट्रैक्टर पलटा, बड़ा हादसा टला.*दतिया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया जिले में रेत परिवहन को लेकर प्रशासनिक सख्ती के दावों के बीच रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सोमवार को दतिया में नेशनल हाईवे पर कोर्ट के सामने रेत से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर के दोनों टायर फट जाने से वाहन बेकाबू हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड की ओर जा पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में अवैध रेत परिवहन लगातार जारी है और इस पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

Comments