KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*थाना पिछोर पुलिस व्दारा शादी करने के नाम पर 99 हजार रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारसुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।*
आवेदिका प्रीति पत्नी सुधीर फोगाट उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चेंगोंला तहसील सोहना जिला गुरुग्राम हरियाणा द्वारा आरोपीगण कल्ला लोधी, शिवानी लोधी, प्राण सिंह यादव एवं उनके अन्य 02 अज्ञात साथियों द्वारा आपस में योजना बनाकर योगेन्द्र का वास्तविक विवाह कराने का झूठा विश्वास दिलाकर आवेदिका से फोन के माध्यम से 99,000 रुपये प्राप्त किए गए। इसके पश्चात पूर्व निर्धारित स्थान पर आवेदिका एवं उसके परिजनों का रास्ता रोककर अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई तथा धनराशि नहीं देने पर आवेदिका के साथ मारपीट कर चोट पहुँचाई गई, वाहन में तोड़फोड़ कर क्षति की गई, शिवानी को अपने साथ वापस ले जाया गया तथा पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देने संबंधी एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, उक्त आवेदन पत्र पर से आरोपीगण कल्ला उर्फ प्रेमकुमार लोधी निवासी ग्राम परतापपुरा थाना खनियाधाना, शिवानी लोधी निवासी ग्राम सेमरी, प्राण सिंह यादव निवासी ग्राम भगवंतपुरा एवं उनके दो अन्य अज्ञात साथियों के विरुद्ध थाना पिछोर पर अपराध क्र. 332/26 अपराध धारा 119(1), 318(4), 126(2), 115(2), 324(4), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा निर्देशित किया कि प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही कर आरोपीगण को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें, थाना पिछोर की व्दारा आज दिनांक 18.07.26 को आरोपीगण कल्ला उर्फ प्रेमकुमार लोधी निवासी ग्राम परतापपुरा व शिवानी लोधी निवासी ग्राम सेमरी थाना पिछोर को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगण से पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपीगण द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, बाद आरोपीगण से आवश्यक कार्यवाही की जाकर, उन्हे माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया गया, जहां से आरोपीगण को उप जेल पिछोर दाखिल किया गया।
भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि रामकिशोर जोशी, सउनि अरविंद सगर, प्रआर रामहेत सिंह, म.प्र. आर. प्रभावती लोधी, आर. 425 धर्मेन्द्र लोधी, आर. 1026 प्रदीप नरवरिया, आर 590 बचान सिंह तोमर, आर. 637 कमल गुर्जर, आर. 757 जयेन्द्र गुर्जर, आर. 362 जितेन्द्र गुर्जर, एनआरएस नंदिनी की सराहनीय भूमिका रही।

Comments
Post a Comment