*दतिया विधानसभा उपचुनाव में, भारतीय जनता पार्टी के लिए,विधायक प्रदीप अग्रवाल ने घर-घर मांगे वोट*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के तहत सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ नगर दतिया के वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया और आगामी मतदान में भाजपा के पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता माधवेंद्र सिंह परिहार, योगेश सक्सेना, विपिन गोस्वामी, जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments