*पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के तहत रोहित अल्ट्रासाउंड सेंटर भांडेर व पीताम्बरा ईएनटी अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर दतिया की मशीन शील्ड की*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान दतिया। पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रावधानों के अंतर्गत मोनिटरिंग टीम द्वारा 10 जुलाई को आकस्मिक निरीक्षण समुचित प्राधिकारी डॉ. बीके वर्मा के निर्देशन में किया गया।
रोहित निरीक्षण दल द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर भांडेर में पंजीकृत चिकित्सक डॉ. एस.एस. की अनुपस्थिति में टेक्नीशियन सूरज कुमार मशीन को ऑपरेट करते मिले। संचालन से अब तक सेंटर द्वारा फॉर्म-F नहीं भरे गए। पंजीकरण रजिस्टर में दिनाँक 10 जुलाई की कोई एंट्री नहीं मिलीं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्टाफ द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर आधारित प्रतिवेदन समुचित प्राधिकारी डॉ. बीके वर्मा को मोनिटरिंग समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया। तदोपरान्त रोहित अल्ट्रासाउंड सेंटर भांडेर व पीताम्बरा ईएनटी & अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर दतिया पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 23 जून को सेंटर पंजीयन की तिथि समाप्त हो गई है जबकि सेंटर संचालक द्वारा 04 जुलाई तक गर्भवती महिलाओं व अन्य (Whole Abdomin USG) का 10 जुलाई तक सोनोग्राफी की जा रही है। जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। जो अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। रेफरल स्लिप पर चिकित्सक का उल्लेख स्पष्ट नहीं है। ऊक्त दोनों सेंटर्स पर वैधानिक कार्यवाही व आवश्यक निर्णय लेने हेतु जिला सलाहकार समिति की आकस्मिक बैठक आहूत की गई। बैठक में मोनिटरिंग कमेटी के प्रतिवेदन के आधार पर जिला सलाहकार समिति ने अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उक्त दोनों सोनोग्राफी सेंटर्स के पंजीयन को निरस्त करने व सोनोग्राफी मशीन को शील्ड करने का निर्णय लिया गया। जिला सलाहकार समिति की बैठक में समुचित प्राधिकारी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, श्री आरसी चतुर्वेदी सहायक संचालक लोक अभियान, समिति सदस्य डॉ. कल्पित अग्रवाल, डॉ. रुबीना दोहरे, रामजीशरण राय, डॉ. बबीता विजपुरिया, एसआर चतुर्वेदी व मोनिटरिंग टीम के डॉ. एसएस तोमर, डॉ. ज्योत्सना सेंगर, सरदार सिंह गुर्जर, आशीष खरे, एम&डी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा उपस्थित रहीं। जबकि सोनोग्राफी सेंटर्स शील करने की प्रक्रिया में नोडल अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. एसएस तोमर, डॉ. ज्योत्सना सेंगर, डॉ. बबीता विजपुरिया, सरदार सिंह गुर्जर, आशीष खरे सम्मिलित रहे। उक्त जानकारी नोडल अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा ने दी।

Comments