शिवपुरी यातायात द्वारा स्कूल बसों का चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान

*प्रदेशव्यापी स्कूल बस चैकिंग अभियान के तहत थाना यातायात शिवपुरी के द्वारा 40 से अधिक बसों को चेक किया गया, 01 बस को जप्त, 08 बसों पर चालानी एवं 01 बस की फिटनेस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।*

शिवपुरी प्रदेश में वर्तमान नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है, बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने-ले जाने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों का संचालन किया जाता है।
बस चालकों की लापरवाही, तेज गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण अक्सर बसों की गंभीर दुर्घटनाएं घटित ही जाती हैं,  जिस हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश में दस दिवसीय "विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान" संचालित किया जा रहा है। 

स्कूल की बसों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  के निर्देशन में थाना यातायात शिवपुरी द्वारा अभियान चला कर स्कूली बसों का निरीक्षण किया जा रहा है एवं कमी पाए जाने पर चलानी कार्रवाही की जा रही है।
  थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव द्वारा अपने थाने के वल के साथ शहर में स्कूली बसों के सुरक्षित संचालन हेतु विभिन्न स्थानों पर लगभग 40 स्कूली बस / वाहनों की चैकिंग की गई उक्त चैकिंग के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं केन्द्रीय मोटर अधिनियम 1989 के अनुसार अपात्र पायी 08 बसों के विरूद्ध चालानी, 01 बस को जप्त किया एवं 01बस की फिटनेश निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

Comments