*दतिया रतन बिहार वाटिका में हुआ रफी नाइट का आयोजन*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। मशहूर गायक भारत रत्न स्व. मोहम्मद रफी की स्मृति में 6 अगस्त को रतन बिहार वाटिका, दतिया में भव्य "रफी नाइट" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों एवं कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार श्री अजय झा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री उमेश ब्रजपुरिया (भारत विकास परिषद, प्रांत सेवा प्रमुख) एवं श्री शांतनु अग्रवाल (डायरेक्टर, रावतपुरा कॉलेज) उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्व. मोहम्मद रफी के संगीत जगत में अमूल्य योगदान को याद करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वीरेंद्र चतुर्वेदी, बसंत शर्मा, राजदीप श्रीवास्तव, अजय पंजवानी, दिनेश श्रीवास्तव, गोपाल चौधरी, अजय तिवारी, धर्मेश चौरसिया, उमेश राजपूत, सोबरन सिंह, अमित श्रीवास्तव, विजय बुंदेला, रामकुमार श्रीवास्तव, विनीता प्रजापति, विनीत पाठक, नीलम पाठक, चित्रा श्रीवास्तव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, साधना सिंह, ममता अहिरवार, कमल माला मैडम, मनोज चौरसिया, प्रवीण श्रीवास्तव, विनीत वर्मा, अजय मिश्र, प्रशांत श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव एवं रामकुमार नीखरा ने मोहम्मद रफी के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी गायकों एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Comments